वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप सिंह का हुआ उझानी तबादला
बिल्सी- थाना बिल्सी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप सिंह का उझानी एवं उप निरीक्षक अनिल कुमार का इस्लामनगर थाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने स्थानांतरण कर दिया। जबकि उपनिरीक्षक उपदेश कुमार को थाना उझानी से थाना बिल्सी, उप निरीक्षक संजीव कुमार को थाना मूसाझाग से थाना बिल्सी एवं उप निरीक्षक बलवीर सिंह को थाना वजीरगंज से थाना बिल्सी के लिए भेजा गया है।