जितेन्द्र सिंह बिल्सी व अमरपाल सिंह बने सहसवान थाने के एसएसआई
बदायूँ। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने आज जिले के विभिन्न थानों में तैनात उप निरीक्षक को इधर उधर कर दिया है। कुंवरगांव में तैनात शिशुपाल सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवरगांव, अनिल कुमार राणा को हजरतपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक हजरतपुर, अशोक कुमार को मुजरिया से वरिष्ठ उप निरीक्षक इस्लाम नगर, अवधेश कुमार को जरीफनगर से वही वरिष्ठ उप निरीक्षक, बिल्सी में तैनात जितेंद्र सिंह को वही वरिष्ठ उप निरीक्षक, चिंतामणि शर्मा को फैजगंज से वही वरिष्ठ उप निरीक्षक, अमरपाल सिंह को बिल्सी से सहसवान वरिष्ठ उप निरीक्षक, धर्मेंद्र कुमार को पुलिस लाइन्स से वरिष्ठ उप निरीक्षक अलापुर और धर्मेंद्र यादव को इस्लाम नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक मुजरिया के पद भेजा है।